Vande News
NationalBreaking

गाजियाबाद: ग्राइंडर से शिवलिंग काटने मंदिर पहुंची महिला, शोर मचते ही हुई फरार; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में एक महिला ने शिव मंदिर में ग्राइंडर से शिवलिंग को काटने का प्रयास किया। शोर सुनकर लोगों के पहुंचने पर वह अपना सामान छोड़कर फरार हो गई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

V
Vande News
||1 min read|Updated 4 days ago
Share:
गाजियाबाद: ग्राइंडर से शिवलिंग काटने मंदिर पहुंची महिला, शोर मचते ही हुई फरार; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

वंदे न्यूज़ संवाददाता, गाजियाबाद। गाजियाबाद में क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के बिहारीपुरा में बाईपास चौकी से करीब 200 मीटर दूर स्थित शिव मंदिर में एक महिला पर ग्राइंडर से शिवलिंग को काटने का आरोप लगा है।

मंदिर के भीतर से ग्राइंडर चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो महिला सामान छोड़कर फरार हो गई। बुधवार देर रात करीब दो बजे लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।



पुलिस ने हिरासत में लिया सामान

बताया जा रहा है कि महिला जिस ग्राइंडर समेत अन्य सामान का इस्तेमाल कर रही थी, उसे मौके पर ही छोड़कर भाग गई। पुलिस ने सामान को कब्जे में ले लिया है।


लोगों में भारी आक्रोश

पुलिस मंदिर के आसपास स्थित घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर महिला की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

लोगों का कहना है कि चौकी से इतनी कम दूरी पर मंदिर में इस तरह की घटना होना पुलिस गश्त और निगरानी पर सवाल खड़े करता है।

Share:
V
Vande News

Reporter at Vande News

View all articles →