Vande News
Uttar PradeshBreaking

बुलंदशहर में रुपयों के विवाद में खूनी संघर्ष: दो पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 की मौत और तीन घायल

बुलंदशहर के निजामपुर गांव में रुपयों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में फायरिंग और मारपीट हुई। इस खूनी संघर्ष में दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए, पुलिस जांच में जुटी है। दो पक्षों में फायरिंग, दो की मौत, तीन घायल

V
Vande News
||2 min read|Updated 1 month ago
Share:
बुलंदशहर में रुपयों के विवाद में खूनी संघर्ष: दो पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 की मौत और तीन घायल

वंदे न्यूज़ संवाददाता, सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर गांव में मंगलवार रात रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट और फायरिंग हुई।एक व्यक्ति की गोली लगने से, दूसरे के ऊपर कार चढ़ने से जान चली गई। तीन लोग घायल हो गए।


पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात गांव निवासी उत्तम शर्मा और प्रशांत के बीच रुपयों के लेनदेन को लेकर कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। पहले मारपीट हुई और फिर फायरिंग शुरू हो गई।


फायरिंग में अजब सिंह की मौत हो गई, जबकि रतन, अरविंद और सत्यपाल घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।


रुपयों के लेनदेन के विवाद में दो पक्षों में फायरिंग


घटना के दौरान अजब सिंह पक्ष के लोगों ने सोनू पर तेज रफ्तार कार चढ़ा दी, जिससे उसकी भी मौत हो गई। इस तरह दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति की जान चली गई। वारदात के बाद गांव में दहशत फैल गई। घटना के बाद दोनों पक्षों के कई लोग गांव छोड़कर फरार हो गए।


एडीजी भानु भास्कर और डीआईजी ने मौके पर पहुंचे


घटना की सूचना मिलने पर एडीजी भानु भास्कर और डीआईजी ने मौके पर पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना में शामिल सभी लोगों की पहचान की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Share:
V
Vande News

Reporter at Vande News

View all articles →