Vande News
Uttar PradeshBreaking

कौन हैं दीपिका आनंद, जिन पर BSP की अध्यक्ष मायावती को सबसे ज्यादा भरोसा; दे सकती हैं बड़ी जिम्मेदारी

Deepika Anand: लंदन में वकालत की शिक्षा ले रही 22 वर्षीया भतीजी दीपिका आनंद को मायावती अपने सहयोग के लिए साथ रख सकती हैं।

V
Vande News
||2 min read|Updated 4 weeks ago
Share:
कौन हैं दीपिका आनंद, जिन पर BSP की अध्यक्ष मायावती को सबसे ज्यादा भरोसा; दे सकती हैं बड़ी जिम्मेदारी

वंदे न्यूज़ संवाददाता लखनऊ बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती को बेहद भरोसे वाले सहयोगी की तलाश है। भतीजों आकाश और ईशान आनंद से भरोसा उठने के बाद मायावती को भतीजी दीपिका आनंद से बड़ी उम्मीद है।


लंदन में वकालत की शिक्षा ले रही 22 वर्षीया भतीजी दीपिका आनंद को मायावती अपने सहयोग के लिए साथ रख सकती हैं। उन्होंने कहा कि अगर जरुरत पड़ी तो भविष्य में भतीजी दीपिका आनंद को बसपा की कमान सौंपी जा सकती है। मायवती ने यह भी कहा कि भतीजी का कार्य क्षमता को देखने के बाद वह बड़ा फैसला लेंगी।


मायावती ने अपने बयान में यह विकल्प भी रखा कि अगर भविष्य में दीपिका आनंद पार्टी की जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार नहीं होती हैं, तो किसी अन्य समर्पित दलित मिशनरी कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दी जा सकती है। उन्होंने संकेत दिया कि पार्टी में किसी पद का आधार केवल परिवार नहीं, बल्कि संगठन और मिशन के प्रति प्रतिबद्धता होगी।


दीपिका आनंद बसपा प्रमुख मायावती की भतीजी हैं। दीपिका मायावती के छोटे भाई आनंद कुमार की इकलौती बेटी हैं। दीपिका अभी राजनीति में नहीं हैं। मायावती ने एक्स पर एक पोस्ट में दीपिका को सक्रिय करने की जानकारी दी तो उनका नाम चर्चा में आ गया।


इस समय वकालत की पढ़ाई कर रही दीपिका कभी राजनीतिक कार्यक्रमों में भी नहीं दिखी हैं। आज अचानक मायावती ने आनंद कुमार के सामने उनकी मदद के लिए दीपिका के नाम का प्रस्ताव दे दिया है। दीपिका इस समय वकालत की पढ़ाई कर रही हैं। अब तक उनकी मीडिया में कोई चर्चा नहीं हुई है।बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक बड़ा एलान करते हुए कहा कि अब भाई आनंद कुमार के बेटे नहीं बल्कि उनकी बेटी दीपिका आनंद बसपा के मिशन को आगे बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि अब आनंद के बेटों को कोई जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मेरे लिए बसपा का मिशन सर्वोपरि है लिहाजा अब मेरे भाई आनंद कुमार के बेटे नहीं, वकालत की पढ़ाई कर रही बेटी दीपिका आनंद पार्टी का कार्य करेगी। आनंद जरूरत पड़ने पर अपनी जिम्मेदारियां उसे सौंप सकते हैं।


दीपका आनंद बसपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद कुमार की पुत्री हैं। बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद कुमाप की गिनती पार्टी के ताकतवर नेताओं में से होती है। वह पर्दे के पीछे से हमेशा काम करने वाले नेता के तौर पर मायावती के साथ रहे। उनकी बेटी दीपिका आनंद को लेकर अब तक कोई चर्चा सामने नहीं आई थी।



Share:
V
Vande News

Reporter at Vande News

View all articles →