Vande News
NationalBreaking

महानंदा एक्सप्रेस हादसे के बाद बड़ा एक्शन, लोको पायलट को ट्रेन से उतारा गया; ब्लड टेस्ट के बाद दानापुर तलब, हादसे की जांच तेज

महानंदा एक्सप्रेस हादसे के बाद आरा जंक्शन पर लोको पायलट यूएस पांडेय को हटा दिया गया और उनका ब्लड टेस्ट कराया गया। रेलवे अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं, जिसमें प्रथम दृष्टया लोको पायलट की लापरवाही सामने आई है।

V
Vande News
||2 min read|Updated 1 month ago
Share:
महानंदा एक्सप्रेस हादसे के बाद बड़ा एक्शन, लोको पायलट को ट्रेन से उतारा गया; ब्लड टेस्ट के बाद दानापुर तलब, हादसे की जांच तेज

वंदे न्यूज़ संवाददाता, आरा दानापुर रेल मंडल के अंतर्गत आरा जंक्शन पर महानंदा एक्सप्रेस के हादसे के बाद रेलवे ने कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद ट्रेन के लोको पायलट यूएस पांडेय को आरा जंक्शन पर ही उतार दिया गया।


इसके बाद आरा से रवाना होने वाली जयनगर एक्सप्रेस के इंजन को महानंदा एक्सप्रेस में जोड़कर ट्रेन को आगे रवाना किया गया। हादसे के बाद लोको पायलट यूएस पांडेय का ब्लड टेस्ट भी कराया गया है।


रेलवे अधिकारियों की टीम घटना की जांच में जुटी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और परिचालन के दौरान किसी स्तर पर चूक हुई या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।

इस संबंध में ड्यूटी पर तैनात रेलकर्मियों से पूछताछ की जा रही है। रेलवे अधिकारियों द्वारा मेमो, ड्यूटी और परिचालन से जुड़े आवश्यक दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

वहीं हादसे के मामले में पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि प्रथमदृष्टया सबसे बड़ी लापरवाही लोको पायलट की सामने आ रही है।

मामले में ट्रेन के दोनों लोको पायलटों को दानापुर बुलाया गया है। रेड सिगनल होने के बाद ट्रेन को कैसे बढ़ाया गया है। वहां उनसे पूरे घटनाक्रम को लेकर पूछताछ और जांच की जाएगी।

इसके अलावा आरा जंक्शन पर ड्यूटी में तैनात स्टेशन प्रबंधक और अन्य कर्मियों की भूमिका की भी जांच होगी। स्टेशन प्रबंधक की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। रेलवे पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है।

Share:
V
Vande News

Reporter at Vande News

View all articles →