Vande News
GujaratBreaking

अहमदाबाद विमान हादसा: फ्यूल कंट्रोल स्विच में नहीं मिली कोई खराबी, केंद्र सरकार का राज्यसभा में बयान

केंद्र सरकार ने राज्यसभा में बताया कि अहमदाबाद विमान हादसे में दुर्घटनाग्रस्त Air India Boeing 787 के फ्यूल कंट्रोल स्विच में कोई तकनीकी खराबी नहीं मिली।

V
Vande News
||2 min read|Updated 4 weeks ago
Share:
अहमदाबाद विमान हादसा: फ्यूल कंट्रोल स्विच में नहीं मिली कोई खराबी, केंद्र सरकार का राज्यसभा में बयान

वंदे न्यूज़ संवाददाता,नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने बुधवार को राज्यसभा में जानकारी दी कि पिछले वर्ष अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान के फ्यूल कंट्रोल स्विच लॉकिंग मैकेनिज्म की जांच में अब तक कोई तकनीकी खराबी नहीं मिली है।


नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने कांग्रेस सांसद जेबी मैथेर के सवाल का जवाब देते हुए बताया कि डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) के निर्देश पर विमान के फ्यूल कंट्रोल स्विच की विस्तृत जांच अमेरिका के सिएटल स्थित ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर (OEM) स्तर पर कराई गई।


फ्यूल कंट्रोल स्विच की जांच में क्या मिला?


मंत्री ने बताया कि जांच के दौरान फ्यूल कंट्रोल स्विच के लॉकिंग डेटेंट्स की स्ट्रक्चरल इंटीग्रिटी समेत पूरे मैकेनिज्म का परीक्षण किया गया। जांच में किसी भी प्रकार की तकनीकी खराबी या दोष सामने नहीं आया।हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पूरे थ्रस्ट कंट्रोल मॉड्यूल की विस्तृत जांच अभी भी सिएटल स्थित OEM सुविधा केंद्र में जारी है।


DGCA के निर्देश पर हुई जांच


सरकार के अनुसार, विमानों की एयरवर्दीनेस सुनिश्चित करने के लिए DGCA ने OEM स्तर पर फ्यूल कंट्रोल स्विच लॉकिंग मैकेनिज्म की विशेष जांच कराने के निर्देश दिए थे। इस प्रक्रिया में स्विच की मजबूती और उसकी कार्यप्रणाली का गहन परीक्षण किया गया, जिसमें कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई।

अहमदाबाद विमान हादसा


गौरतलब है कि 12 जून, 2025 को एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान अहमदाबाद से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस भीषण हादसे में 260 लोगों की मौत हुई थी। हादसे के कारणों की जांच अभी भी जारी है और संबंधित एजेंसियां तकनीकी पहलुओं की विस्तृत पड़ताल कर रही हैं।

Share:
V
Vande News

Reporter at Vande News

View all articles →