Vande News
Politics

विजय कैबिनेट में शामिल होगी कांग्रेस, 59 साल बाद तमिलनाडु की सत्ता में बनेगी भागीदार

V
Vande News
||2 min read|Updated 1 week ago
Share:
विजय कैबिनेट में शामिल होगी कांग्रेस, 59 साल बाद तमिलनाडु की सत्ता में बनेगी भागीदार

कांग्रेस करीब छह दशक बाद तमिलनाडु की सत्ता में भागीदार बनने जा रही है, जहां उसके दो विधायक मुख्यमंत्री विजय के नेतृत्व वाली सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेंगे।


59 साल बाद तमिलनाडु की सत्ता में बनेगी भागीदार



तमिलनाडु की सत्ता-सियासत में पार्टी के लिए यह घटनाक्रम महत्वपूर्ण है क्योंकि दो दशक तक द्रमुक संग गठबंधन में होने के बाद भी उसने कांग्रेस को कभी सत्ता में भागीदारी नहीं दी। वेणुगोपाल ने भी माना कि यह हमारे लिए एक ऐतिहासिक अवसर है क्योंकि 59 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद कांग्रेस तमिलनाडु कैबिनेट में शामिल हो रही है।


कांग्रेस कोटे से शामिल हो रहे दोनों मंत्रियों को शुभकमानाएं देते हुए यह भी कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि वे तमिलनाडु की जनता की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करेंगे। साथ ही लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी द्वारा निर्धारित कल्याणकारी और जन-हितैषी शासन के साहसी दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में काम करेंगे।




विजय की सरकार को कांग्रेस का समर्थन



मालूम हो कि विधानसभा चुनाव में 108 सीटों के साथ टीवीके के सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने के बाद बहुमत से पीछे रहे विजय के मुख्यमंत्री बनने की राह बनाने में राहुल गांधी की अहम भूमिका रही क्योंकि नतीजे के अगले ही दिन उनकी पहल पर कांग्रेस ने अपने पांच विधायकों के समर्थन का एलान कर टीवीके के पक्ष में विधायकों की संख्या 113 पहुंचा दी जिसके बाद धीरे-धीरे अन्य छोटे दलों के नए गठबंधन में आने की राह बनी।




द्रमुक संग पुराने गठबंधन को छोड़ कर तत्काल विजय को समर्थन देने के कांग्रेस के एलान ने स्टालिन को भी हतप्रभ किया और उन्होंने इसकी खूब आलोचना भी की। वैसे तमिलनाडु के चुनाव से पहले ही राज्य कांग्रेस का एक वर्ग विजय की पार्टी से गठबंधन की जमकर पैरोकारी कर रहा था मगर हाईकमान ने यह जोखिम नहीं लिया, लेकिन चुनाव नतीजों ने पार्टी को राज्य की राजनीति में नए विकल्प के रास्ते पर चलने का मौका दे दिया है।

Share:
V
Vande News

Reporter at Vande News

View all articles →