Vande News
BusinessBreaking

चांदी ₹4,750 गिरकर ₹2.66 लाख पर आई:ऑलटाइम हाई से ₹1.20 लाख नीचे आ चुकी; सोना आज ₹1,135 सस्ता हुआ

V
Vande News
||1 min read|Updated 3 days ago
Share:
चांदी ₹4,750 गिरकर ₹2.66 लाख पर आई:ऑलटाइम हाई से ₹1.20 लाख नीचे आ चुकी; सोना आज ₹1,135 सस्ता हुआ

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 26 मई को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 1 किलो चांदी की कीमत 4,750 रुपए कम होकर 2.66 लाख रुपए पर आ गई है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1,135 रुपए गिरकर 1.58 लाख रुपए हो गया है।


सोने की कीमतों का सफर: ₹1.76 लाख से ₹1.58 लाख तक

सोने में इस साल की शुरुआत में तेजी दिखी थी, लेकिन पिछले कुछ हफ्तों में मुनाफावसूली और वैश्विक कारणों से इसमें गिरावट आई है।


  • शुरुआती स्तर (31 दिसंबर 2025): ₹1.33 लाख
  • ऑलटाइम हाई (29 जनवरी 2026): ₹1.76 लाख (सिर्फ एक महीने में भारी उछाल)
  • मौजूदा स्थिति: अपने उच्चतम स्तर से सोना अब तक 18 हजार सस्ता हो चुका है।

चांदी की कीमतों में क्रैश: ₹3.86 लाख से ₹2.66 लाख तक

चांदी में सोने के मुकाबले ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। यह अपने ऑलटाइम हाई से काफी नीचे आई है।

  • शुरुआती स्तर (31 दिसंबर 2025): ₹2.30 लाख
  • ऑलटाइम हाई (29 जनवरी 2026): ₹3.86 लाख (ऐतिहासिक बढ़तगिरावट का आंकड़ा पिछले 117 दिन में चांदी ₹1.20 लाख सस्ती हो गई है
Share:
V
Vande News

Reporter at Vande News

View all articles →