Vande News
NationalBreaking

34वीं यूपी मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गाजियाबाद का दबदबा, पारुल राठौर ने जीते 4 पदक

लखनऊ में आयोजित प्रतियोगिता में पारुल राठौर ने 100, 200 और 4×100 मीटर रिले में जीते तीन स्वर्ण, 5000 मीटर दौड़ में हासिल किया कांस्य पदक।

V
Vande News
||2 min read|Updated 3 weeks ago
Share:
34वीं यूपी मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गाजियाबाद का दबदबा, पारुल राठौर ने जीते 4 पदक

वंदे न्यूज़ लखनऊ / गाजियाबाद। लखनऊ विश्वविद्यालय के खेल मैदान पर आयोजित 34वीं उत्तर प्रदेश मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गाजियाबाद के मास्टर्स एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न आयु वर्गों में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में पारुल राठौर का प्रदर्शन विशेष आकर्षण रहा। उन्होंने 35 प्लस आयु वर्ग में तीन स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीतकर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार परिचय दिया।


जिला मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय पाल सिंह (अजय प्रमुख) और जिला सचिव हिरण्यराम चौधरी के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

70 प्लस आयु वर्ग में ब्रजमान शर्मा ने गोला फेंक, डिस्कस थ्रो और भाला फेंक में तीन स्वर्ण पदक जीते। हिरण्यराम चौधरी ने हैमर थ्रो में स्वर्ण तथा भाला फेंक और डिस्कस थ्रो में दो रजत पदक हासिल किए। सत्यवीर त्यागी ने 100, 200 और 400 मीटर दौड़ में तीन स्वर्ण पदक जीते। एडवोकेट सत्येंद्र सिंह ने रजत पदक प्राप्त किया।



65 प्लस आयु वर्ग में सिंह ने 100 और 200 मीटर दौड़ में दो स्वर्ण तथा लंबी कूद में कांस्य पदक जीता। ओमप्रकाश ने भाला फेंक में रजत और डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक हासिल किया। 60 प्लस आयु वर्ग में केंद्र कुमार ने तीन रजत पदक जीते, जबकि विजेंद्र सिंह मलिक ने रिले दौड़ में स्वर्ण, डिस्कस में रजत और हैमर थ्रो में कांस्य पदक प्राप्त किया।


55 प्लस आयु वर्ग में अजय प्रमुख ने रिले दौड़ में स्वर्ण, दूसरी रिले स्पर्धा में रजत और 400 मीटर में कांस्य पदक जीता। नरेंद्र सिंह ने हैमर थ्रो, डिस्कस थ्रो और जैवलिन में तीन स्वर्ण तथा रिले में रजत पदक हासिल किया। रोहित कुमार दत्त ने दो रजत और सतकुमार ने रिले स्पर्धाओं में एक स्वर्ण व एक रजत पदक जीता।


35 प्लस आयु वर्ग में पारुल राठौर ने अपने शानदार प्रदर्शन से खास पहचान बनाई। उन्होंने 100 मीटर, 200 मीटर और 4×100 मीटर रिले स्पर्धा में तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इसके साथ ही 5000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर कुल चार पदक हासिल किए। उनकी इस उपलब्धि ने प्रतियोगिता में गाजियाबाद के प्रदर्शन को और गौरवपूर्ण बना दिया।

खिलाड़ियों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर एसोसिएशन ने खुशी जताते हुए सभी पदक विजेताओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share:
V
Vande News

Reporter at Vande News

View all articles →