2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में वैश्य समाज को मिले उचित प्रतिनिधित्व: विनय अग्रवाल
अंतरराष्ट्रीय वैश्य संगठन ने राजनीतिक दलों से की टिकट वितरण में भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग, विभिन्न वैश्य घटकों के प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर रखी अपनी बात

वंदे न्यूज़ नोएडा। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर वैश्य समाज ने राजनीतिक प्रतिनिधित्व का मुद्दा उठाया है। अंतरराष्ट्रीय वैश्य संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय अग्रवाल ने सभी राजनीतिक दलों से आगामी विधानसभा चुनाव में वैश्य समाज को उचित प्रतिनिधित्व देने और योग्य एवं कर्मठ लोगों को चुनावी टिकट देने की अपील की है।
विनय अग्रवाल ने कहा कि वैश्य समाज देश के आर्थिक, सामाजिक और औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। व्यापार, उद्योग, रोजगार सृजन, शिक्षा, चिकित्सा और समाजसेवा के क्षेत्र में समाज का योगदान उल्लेखनीय है। इसके बावजूद राजनीतिक और नीति निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण मंचों पर समाज को अपेक्षित भागीदारी नहीं मिल पाती।
उन्होंने कहा कि वैश्य समाज में अनेक शिक्षित, अनुभवी, योग्य और जनसेवा के प्रति समर्पित लोग मौजूद हैं। राजनीतिक दलों को ऐसे लोगों की क्षमता को पहचानते हुए विधानसभा चुनाव में उन्हें प्रतिनिधित्व का अवसर देना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मांग किसी अन्य समाज के अधिकारों के विरुद्ध नहीं है, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी वर्गों की समान और उचित भागीदारी सुनिश्चित करने की भावना से जुड़ी है।

इस दौरान अंतरराष्ट्रीय वैश्य संगठन की ओर से सर्ववैश्य समाज को एक मंच पर लाने की पहल भी की गई। वार्ता में वैश्य समाज के विभिन्न घटकों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और समाज की एकजुटता तथा राजनीतिक भागीदारी को लेकर अपने विचार रखे।
बैठक में अग्रवाल वैश्य समाज से मूलचंद गुप्ता, भूपेंद्र मित्तल, नेत्रपाल अग्रवाल, बलराज गोयल, डॉ. विकास बंसल और जितेंद्र अग्रवाल शामिल हुए। जैन समाज से डॉ. एसपी जैन, खंडेलवाल समाज से राकेश खंडेलवाल, माहेश्वरी समाज से जीसी माहेश्वरी, पोरवाल समाज से सुधीर पोरवाल, वार्ष्णेय समाज से मुकेश वार्ष्णेय, माथुर वैश्य समाज से संजय गुप्ता, चोसेनी समाज से एएस गुप्ता, जायसवाल समाज से ललित जायसवाल, केसरवानी समाज से अमित केसरी, साहू समाज से कृष्णा साहू, रोनियार समाज से आईडी शाह, बरनवाल समाज से शैलेन्द्र बरनवाल, महावरे समाज से राकेश गुप्ता, चौरसिया समाज से दिनेश्वर चौरसिया और महावर समाज से दिनेश महावर उपस्थित रहे।
इसके अलावा अखिल भारतीय अग्रवाल वैश्य मित्र मंडल से राधा कृष्णा गर्ग, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल से संजय जैन, पूर्व विधायक विमला बाथम सहित पवन गोयल, अमित पोरवाल, अर्पित गोयल, धर्मपाल गोयल, नारायण गुप्ता, मुनीश गर्ग, जितेंद्र अग्रवाल, विकास जैन, अजय गर्ग, गौरव सिंघल, विपिन अग्रवाल, मनोज गुप्ता और राम निवास गोयल ने भी अपने विचार रखे।
बैठक में सर्ववैश्य समाज को संगठित करने और राजनीतिक प्रतिनिधित्व के मुद्दे को प्रभावी ढंग से राजनीतिक दलों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।