2027 विधानसभा चुनाव को लेकर नोएडा युवा राष्ट्रीय लोकदल की अहम बैठक
नोएडा में युवा राष्ट्रीय लोकदल की अहम बैठक आयोजित हुई। 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई।

नोएडा। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर नोएडा युवा राष्ट्रीय लोकदल की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष गौरव आजाद ने की, जबकि मंच संचालन युवा प्रकोष्ठ के प्रमुख महासचिव शिवम यादव ने किया।
बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठन को मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। महानगर अध्यक्ष गौरव आजाद ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल पूरी ताकत और मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया।

युवा प्रकोष्ठ के प्रमुख महासचिव शिवम यादव ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर लगातार काम कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी।
बैठक में महासचिव राहुल चौधरी सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के दौरान आगामी चुनाव को लेकर संगठन की रणनीति और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर भी चर्चा की गई।