Vande News
Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी आज 17 निवेशकों को सौंपेंगे भूखंडों के आवंटन पत्र, सीएम आवास पर हुआ कार्यक्रम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ में 17 निवेशकों को विभिन्न औद्योगिक परियोजनाओं के लिए भूखंड आवंटन पत्र सौंपेंगे। इस कार्यक्रम में सीईएससी ग्रीन्स और आईबी सोलर की दो निवेश परियोजनाओं का उद्घाटन भी प्रस्तावित है, जो प्रदेश में निवेश के अनुकूल माहौल को दर्शाता है।

V
Vande News
||1 min read|Updated 4 days ago
Share:
मुख्यमंत्री योगी आज 17 निवेशकों को सौंपेंगे भूखंडों के आवंटन पत्र, सीएम आवास पर हुआ कार्यक्रम

राज्य ब्यूरो, लखनऊमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में शुक्रवार को आयोजित हो रहे विशेष कार्यक्रम में राज्य में विभिन्न औद्योगिक परियोजनाओं में निवेश करने वाले 17 निवेशकों को भूखंडों का आवंटन पत्र सौंपा जाएगा।


मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पांच कालीदास मार्ग पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान सीईएससी ग्रीन्स और आईबी सोलर की दो नि

वेश परियोजनाओं का उद्घाटन भी प्रस्तावित है।


कार्यक्रम में मुख्यमंत्री निवेशकों के साथ संवाद कर उन्हें प्रदेश में उपलब्ध औद्योगिक संभावनाओं और सरकार की योजनाओं से भी अवगत कराएंगे। इस अवसर पर सुशील गुप्ता एवं अनुज गुप्ता भी आमंत्रित अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।


उल्लेखनीय है कि निवेशक अनुकूल नीतियों, बेहतर कानून व्यवस्था, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और तेज प्रशासनिक फैसलों के कारण उत्तर प्रदेश लगातार बड़े निवेशकों की पहली पसंद बनता जा रहा है।

Share:
V
Vande News

Reporter at Vande News

View all articles →