Vande News
NationalBreaking

नई दिल्ली में धारा 163 लागू, 10 अक्टूबर को CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस की बड़ी तैयारी; हर तरफ नाकेबंदी

दिल्ली पुलिस ने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है और धारा 163 लागू कर दी है। प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है।

V
Vande News
||2 min read|Updated 3 days ago
Share:
नई दिल्ली में धारा 163 लागू, 10 अक्टूबर को CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस की बड़ी तैयारी; हर तरफ नाकेबंदी

वंदे न्यूज़ संवाददाता, नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने के एलान के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के बेहद कड़े बंदोबस्त किए हैं।

सीजेपी संगठन और आम आदमी पार्टी के एक भी नेताओं और समर्थकों को नई दिल्ली जिले में प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।


7 अक्टूबर को मिला था लेटर

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 7 अक्टूबर को सीजेपी नेता सौरभ दास की तरफ से एक लेटर मिला था, जिसमें लिखा था कि वो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट करेंगे।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि यह लेटर करीब 10 दिन पहले देना चाहिए था और पहले भी प्रोटेस्ट के दौरान नियमों का पालन नहीं किया गया था। उन्होंने लिखकर भी दिया था कि नियमों का पालन नहीं किया गया था। लिहाजा उन्हें इसकी परमिशन नहीं दी गई।



नई दिल्ली में धारा 163 लागू

संयुक्त आयुक्त नई दिल्ली रेंज नूपुर प्रसाद के अनुसार, नई दिल्ली में धारा 163 लागू है। अगर कोई धारा 163 का पालन नहीं करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बृहस्पतिवार रात से ही दिल्ली पुलिस ने पूरी दिल्ली में नेताओं और उनके एक्टिव समर्थकों को हिरासत में लेना शुरू कर दिया है।


लोगों को हिरासत में लिया

यमुनापार के तीन जिले, साउथ और साउथ ईस्ट के अलावा आउटर नॉर्थ के जिले से बड़ी संख्या में लोगों को पुलिस ने एहतियातन हिरासत में ले लिया है।

सौरभ दास और सौरभ भारद्वाज ने कल से एक्स पर पोस्ट कर अपने-अपने समर्थकों को हिरासत में लेने का दावा किया है। दिल्ली पुलिस ने भी उनके दावे को सही बताया है।


आप नेताओं पर पैनी नजर

पुलिस मुस्लिम बाहुल्य इलाके और बाल्मीकि बस्तियों, जहां बड़ी संख्या आम आदमी पार्टी के सक्रिय नेता रहते हैं, उन जगहों पर खास नजर रख रही है। इन इलाकों से लोगों को हिरासत में लिया गया है।

वहीं, सभी थाना पुलिस को कहा गया है कि वे अपने-अपने इलाके में मंदिर, मस्जिद आदि हर जगह जाकर लोगों से मिले और उन्हें जंतर-मंतर पर न आने और कोई भी गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल न होने की बात समझाए।

Share:
V
Vande News

Reporter at Vande News

View all articles →