Vande News
NationalBreaking

15 अगस्त तक करा लें एलपीजी ई-केवाईसी, नहीं तो बढ़ सकता है गैस सिलेंडर का खर्च

15 अगस्त तक ई-केवाईसी पूरी नहीं करने वाले एलपीजी उपभोक्ताओं पर बढ़ सकता है आर्थिक बोझ, इंडियन ऑयल ने गैस एजेंसियों को अभियान तेज करने के दिए निर्देश।

V
Vande News
||2 min read|Updated 2 weeks ago
Share:
15 अगस्त तक करा लें एलपीजी ई-केवाईसी, नहीं तो बढ़ सकता है गैस सिलेंडर का खर्च

कानपुर। घरेलू एलपीजी गैस उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। यदि उपभोक्ता 15 अगस्त तक अपने गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी (e-KYC) नहीं कराते हैं, तो उन्हें घरेलू सिलेंडर की आपूर्ति कमर्शियल दरों पर मिलने की संभावना है। इससे गैस उपभोक्ताओं का मासिक खर्च काफी बढ़ सकता है। 


इंडियन ऑयल ने सभी गैस एजेंसियों को समय सीमा के भीतर अधिक से अधिक उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी पूरी कराने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए एजेंसियों पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है और कई स्थानों पर ई-केवाईसी शिविर भी लगाए जा रहे हैं। 


वर्तमान में 14.2 किलोग्राम का घरेलू एलपीजी सिलेंडर 957 रुपये में उपलब्ध है, जबकि कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत इससे कई गुना अधिक है। घरेलू एलपीजी की प्रति किलोग्राम कीमत 67.29 रुपये और कमर्शियल एलपीजी की 155.26 रुपये है। ऐसे में समय पर सत्यापन नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं को प्रति किलोग्राम लगभग 88 रुपये अतिरिक्त भुगतान करना पड़ सकता है। 



अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और अपनी संबंधित गैस एजेंसी पर जाकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ ई-केवाईसी की प्रक्रिया जल्द पूरी कर लें। इससे भविष्य में गैस आपूर्ति और सब्सिडी से जुड़ी किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सकेगा। 


गैस एजेंसियों के अनुसार, बड़ी संख्या में उपभोक्ता अभी भी ई-केवाईसी से वंचित हैं। इसलिए अभियान को तेज किया गया है ताकि निर्धारित समय सीमा से पहले सभी उपभोक्ताओं का सत्यापन पूरा किया जा सके। 



Share:
V
Vande News

Reporter at Vande News

View all articles →