Vande News
NationalBreaking

उत्तर प्रदेश में 12वीं के छात्र ने 10वीं के स्टूडेंट पर क्लास में चलाई गोली, प्रिंसिपल पर भी ताना तमंचा

मुजफ्फरनगर के श्री कुंद-कुंद जैन इंटर कॉलेज में 12वीं के छात्र ने 10वीं के छात्र पर क्लास में घुसकर तमंचे से फायरिंग की, लेकिन वह बाल-बाल बच गया।

V
Vande News
||3 min read|Updated 1 week ago
Share:
उत्तर प्रदेश में 12वीं के छात्र ने 10वीं के स्टूडेंट पर क्लास में चलाई गोली, प्रिंसिपल पर भी ताना तमंचा

वंदे न्यूज़  संवाददाता, मुजफ्फरनगर कस्बे के श्री कुंद-कुंद जैन इंटर कॉलेज में गुरुवार को 12वीं कक्षा के छात्र ने झगड़े का बदला लेने के लिए क्लास में घुसकर 10वीं के छात्र पर तमंचे से फायरिंग कर दी।

गोली चलने से छात्र सहम गए। प्रधानाचार्य ने छात्र को पकड़ने का प्रयास किया तो उन पर तमंचा तान दिया। बाताें में उलझाकर छात्र को पकड़ लिया गया। उसके पुलिस को सौंप दिया गया। छात्र के पास तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए हैं।


जानसठ राेड स्थित इंटर कॉलेज में गुरुवार को 12वीं कक्षा का छात्र फीस जमा कराने के बहाने तमंचा और कारतूस लेकर स्कूल में आया। इसके बाद उसने क्लास में घुसकर 10वीं कक्षा के छात्र पर फायरिंग कर दी। छात्र गोली लगने से बाल-बाल बचा। क्लास में गोली चलने से छात्र सहम गए।


प्रिंसिपल पर भी तान दिया तमंचा

गाेली की आवाज सुनकर प्रधानाचार्य अनुराग जैन और शिक्षक मौके पर दौड़े। उन्होंने छात्र को पकड़ने का प्रयास किया तो छात्र ने उन पर भी तमंचा तान दिया और बोला कि गुरुजी आपसे मेरा कोई विवाद नहीं है। मेरे साथ छात्र ने साथियों के साथ मिलकर गाली-गलौज कर हमला किया था।


झगड़े का बदला लेने के लिए छात्र को गोली मारने के लिए तमंचा लेकर आया हूं। प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने छात्र को बातों में उलझाकर उसे पकड़ लिया। दाराेगा चरन सिंह, मनीष कुमार, कांस्टेबल धीरेंद्र सिंह व प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे और छात्र को थाने ले आए। छात्र के पास से तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए हैं।


प्रधानाचार्य ने बताया कि आराेपित छात्र फीस जमा कराने की बात कहकर कालेज में आया, जिससे उस पर किसी को संदेह नहीं हो सका। छात्रों के कॉलेज में प्रवेश के बाद मुख्यद्वार को बंद कर दिया जाता है।

इस कारण छात्र को भागने का मौका नहीं मिला और उसको पकड़ लिया गया। बताया कि आरोपित छात्र पर दो दिन पहले 10वीं कक्षा के छात्र और उसके साथियों ने डंडे से हमला किया था। इससे पहले भी झगड़ा हुआ था। इसी प्रतिशोध में छात्र ने हमला करने वाले छात्र पर गोली चलाई, लेकिन वह गोली लगने से बच गया।


बाल अपचारी छात्र ने कॉलेज में तमंचे से फायरिंग की है। छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित छात्र से 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए हैं। उसके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। छात्र के पास तमंचा कहां से आया, इसकी भी छानबीन की जा रही है। हमले का बदला लेने के लिए उसने छात्र पर फायरिंग की।
-दिनेश चंद बघेल, इंस्पेक्टर खतौली


Share:
V
Vande News

Reporter at Vande News

View all articles →