Vande News
Uttar PradeshBreaking

नोएडा को मिली नई उड़ान, सड़कों पर उतरीं 100 इलेक्ट्रिक बसें; जेवर एयरपोर्ट और ग्रेटर नोएडा वेस्ट की राह हुई आसान

सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी, 10 डबल डेकर बसें भी शामिल; 10 से 30 रुपये तक होगा किराया

V
Vande News
||2 min read|Updated 1 month ago
Share:
नोएडा को मिली नई उड़ान, सड़कों पर उतरीं 100 इलेक्ट्रिक बसें; जेवर एयरपोर्ट और ग्रेटर नोएडा वेस्ट की राह हुई आसान

डिजिटल डेस्क : नोएडा के लाखों यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। शहर में पहली बार इंटरसिटी इलेक्ट्रिक बस सेवा की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह वर्चुअल माध्यम से 100 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही नोएडा, ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों को बेहतर और पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन सुविधा मिलनी शुरू हो गई है।


सेक्टर-90 स्थित बस डिपो से संचालित होने वाली इन 100 इलेक्ट्रिक बसों में 10 आधुनिक डबल डेकर बसें भी शामिल हैं। बसों के संचालन के लिए डिपो में हाईटेक फास्ट चार्जिंग स्टेशन लगाए गए हैं, जहां बसें करीब दो घंटे में पूरी तरह चार्ज हो सकेंगी। नोएडा प्राधिकरण और यूपी परिवहन निगम संयुक्त रूप से इस सेवा का संचालन करेंगे।



नई बस सेवा का सबसे बड़ा लाभ जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के यात्रियों को मिलेगा। 15 जून से एयरपोर्ट पर व्यावसायिक उड़ानें शुरू होने से पहले ही यात्रियों की सुविधा के लिए यह व्यवस्था लागू कर दी गई है। इससे एयरपोर्ट तक पहुंचना पहले की तुलना में अधिक आसान और सुलभ हो जाएगा।


यात्रियों को राहत देने के लिए बसों का किराया भी बेहद किफायती रखा गया है। न्यूनतम किराया 10 रुपये और अधिकतम 30 रुपये निर्धारित किए जाने की तैयारी है, जिससे नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और दैनिक यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा।


ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों के लिए यह सेवा किसी बड़ी सौगात से कम नहीं है। लंबे समय से सार्वजनिक परिवहन की कमी से जूझ रहे लाखों लोगों को अब नियमित बस सेवा मिलेगी। इससे निजी वाहनों पर निर्भरता घटेगी, ट्रैफिक का दबाव कम होगा और प्रदूषण नियंत्रण में भी मदद मिलेगी।


Share:
V
Vande News

Reporter at Vande News

View all articles →